पातेपुर: पातेपुर ई किसान भवन परिसर में खरीफ महाअभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, बिहार सरकार के मंत्री हुए शामिल।
पातेपुर ई किसान भवन परिसर में खरीफ महाअभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।सोमवार की दोपहर से शुरू हुआ कार्यक्रम शाम 5 बजे के करीब खत्म हुआ, कार्यक्रम में SC/ST कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान भी शामिल हुए। कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों की संख्या में किसानों को जैविक खेती एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई।