महागामा: पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, पत्रकारों को किया गया सम्मानित
महागामा प्रखंड इकाई झारखंड अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के महासंघ (JHAROTEF) की ओर से पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों को समाज के प्रति जागरूकता फैलाने, सत्य एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं को सामने लाने और लोकतंत्र को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।