साहिबगंज: डीटीओ व एमवीआई ने साक्षरता मोड़ पर चलाया सघन वाहन जांच अभियान, वसूला गया जुर्माना
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के साक्षरता मोड़ पर बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णुदेव कच्छप व मोटर यान निरीक्षक कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच पड़ताल की गई। वही बिना हेलमेट व सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने वाले चालकों से मौके पर जुर्माना भी वसूला गया।