थाना लोधा- अवगत कराना है कि दिनांक 19.07.2026 को समय शाम 7.30 बजे ग्राम राइट में दो पक्षों के मध्य झगड़े की सूचना प्राप्त हुई । इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष जो अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम नंदपुर पला जा रहे थे, ग्राम राइट में गाड़ी की साइड लगने को लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद हुआ । जिसमें दूसरे पक्ष द्वारा प्रथम पक्ष के साथ मारपीट की गई । जिसमें 03 घायलों का मेडिकल कराया गया । स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । 04 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है । मौके पर शांति है ।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गभाना श्री महेश कुमार की बाइट-
@Uppolice
62 views | Aligarh, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026