भीलवाड़ा: तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत: सूचना केंद्र पर भाजपा ने झालमुड़ी और बंगाली मिठाइयों के साथ मनाया विजयोत्सव
पश्चिम बंगाल, आसाम और पांडुचेरी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने और विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के कुशासन और तानाशाही की नींव पर बने दुर्ग के ढहने की खुशी का इजहार सैंकड़ों भाजपाइयों ने स्थानीय सूचना केंद्र स्थित बजरंगी चौराहे पर अनूठे अंदाज में जोश और उत्साह के साथ जश्न मनाकर किया।