गुना नगर: ग्राम बिसोनिया: खेत में नीम के पेड़ पर 25 वर्षीय युवक का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम बिसोनिया में 25 वर्षीय राजपाल सहरिया ने अपने खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर बच्चों ने शव लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। 5 मई सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।