होशंगाबाद नगर: कोठी बाजार के हनुमान धाम में किसान समृद्धि पंच कुंडी लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल हुए विधायक
शनिवार को नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा कोठी बाजार स्थित हनुमान धाम पहुंचे, जहां आचार्य पंडित अजय दुबे के सानिध्य में किसान समृद्धि पंचकुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और यज्ञ में आहुति भी दी। कार्यक्रम में धार्मिक माहौल के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।