फतेहपुर में महावीरी झंडोत्सव शांतिपूर्ण शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न,
शिवहर:आज फतेहपुर में आयोजित महावीरी झंडा कार्यक्रम डीएम प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह शिवहर के निर्देशन में एसडीएम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की सतत निगरानी की गई, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
शिवहर पुलिस आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करती है।