हजारीबाग समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में आमजन अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। पेंशन, राशन कार्ड, आवास, भूमि विवाद, ऑनलाइन रसीद, रोजगार व योजनाओं से जुड़े मामलों पर उपायुक्त ने गंभीरता से सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व त्वरित समाधान के निर्देश दिए।