जालौर: भाद्राजून पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर एक मकान से 25 कार्टून अवैध शराब की बरामद
Jalor, Jalor | Jun 1, 2025 जालौर जिला एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर ऑपरेशन भोकाल के तहत कार्रवाई की गई। भाद्राजून थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने रविवार दोपहर 1:00 बजे एक मकान से 25 कार्टून अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने फरार आरोपी शंभू सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।