एकंगरसराय: एकंगरसराय में डॉ. अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
प्रखंड मुख्यालय स्थित महादेव स्थान के जरासंध भवन में मंगलवार को भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व सीओ विवेक कुमार, थानाध्यक्ष अनिल कुमार एवं समाजसेवी रामाश्रय चौहान ने किया। समारोह की शुरुआत बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।