सिकंदरा: भाल नहर में कई दिनों से पड़े तीन मृत पशुओं से फैली दुर्गंध, ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप
राजपुर क्षेत्र की भाल नहर में पिछले कई दिनों से दो गाय और एक भैंस के शव पड़े होने से आसपास के ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मृत पशुओं से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण लोगों में बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि नहर में फंसे मृत पशुओं को हटाने के लिए संबंधित विभाग से कई