बड़ौद: बडौद में हजरत इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिए, मुस्लिम समाज ने किया इमाम हुसैन को याद, बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद।
आगर जिले के बड़ोद कस्बे का है जहां आज मुस्लिम समाज ने इमाम हुसैन की याद में मातम पर इमाम बाड़े से ताजिए का जुलूस निकाला जो शहर के हाट पूरा बाजार से कंकाली चौक, सदर बाजार ,गांधी चौक पहुंचा। जहां अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाये। साथ ही नौजवानों ने छबील लगाकर हलवा, खीर, पोहा, शरबत वितरण किया। इसी के साथ गांधी चौक में शाम होते ही मोहर्रम का समापन किया।