बड़ौद: बड़ोद में जैन समाज के चातुर्मास, साध्वी रन रिद्धि व रत्न वृद्धि की श्रीजी का मंगल प्रवेश, समाज जनों ने किया स्वागत।
आगर जिले के बड़ोद में गुरुवार शाम को चातुर्मास के लिए साध्वी रत्न रिद्धि श्री जी महाराज और साध्वी रत्न वृद्धि श्री जी महाराज का नगर प्रवेश धूमधाम के साथ हुआ। नगर के श्री विमलनाथ परिसर से ढोल के साथ पूज्य साध्वी मंडल का नगर प्रवेश प्रारंभ हुआ। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ श्री आनंद चंद्र जैन आराधना भवन पहुंचा इस दौरान जैन समाज के लोग मौजूद रहे।