बौंसी: पंजवारा चेक पोस्ट पर पुलिस ने 135 बोतल विदेशी शराब बरामद की, तस्कर मौके से फरार
Bausi, Banka | Mar 7, 2026 पंजवारा इस चेक पोस्ट से पुलिस ने 135 बोतल विदेशी शराब बरामद कर लिया। जबकि मौके से तस्कर फरार होने में कामयाब हो गया। शनिवार करीब 6:00 बजे पंजवारा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चेक पोस्ट पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान ई रिक्शा चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच के दौरान ई रिक्शा से 135 बोतल शराब बरामद किया है।