ताला थाना के आमिन गांव में तिलक समारोह के दौरान तंदूरी रोटी बना रहे बावर्ची राजमणि साकेत से विवाद इतना बढ़ा कि लाठी डंडी से हमला कर दिया गया । हमलावरों के नाम शुभम रचित और सचिन बताए जा रहे हैं । घायल को रामनगर अस्पताल लाया गया जहां हालात नाजुक होने से शनिवार की रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है ।