मानिकपुर: विवाहित महिला मित्र ने बात करने से किया इनकार, तब पॉलिटेक्निक छात्र ने पी फिनाइल, हालत गंभीर
मानिकपुर क्षेत्र के राजकीय पॉलिटेक्निक के फर्स्ट ईयर छात्र सौरभ चतुर्वेदी ने महिला मित्र द्वारा बात करने से मना किए जाने पर फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी मानिकपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार -शनिवार मध्यरात्रि 12:30 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया। छात्र प्रतापगढ़ का निवासी बताया गया है।