महाराजगंज: विनायकपुर में पड़ोसी के जानवर को चारा खाने से मना करने पर महिला को लाठी-डंडों से पीटा गया
9 मई शनिवार की सुबह 10 बजे पीड़ित महिला थाने मे फरियाद लेकर पहुंची जहां शिकायत के बाद पुलिस ने इलाज व मेडिकल अस्पताल मे कराया है। जानकारी प्राप्त हुई कि,महिला के घर मे पड़ोसी का जानवर चारा खा रहा था, जिसे भगाने पर नाराज पड़ोसी ने महिला के ऊपर लाठी से सिर पर वार कर दिया।महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने थाने मे शिकायत की, पुलिस मामले की जांच कर रही है।