राखी के रंगों में सजा बचपन और डाक के जरिए अपनों तक पहुंचा प्यार का संदेश। 📨🎀❤️
भारतीय डाक विभाग, सिंहभूम प्रमंडल की अनूठी पहल के तहत लिटिल फ्लावर स्कूल, टेल्को में आयोजित रक्षाबंधन प्रतियोगिता में कुल 303 बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने अपने हाथों से खूबसूरत राखियां बनाईं और उन्हें डाक लिफाफों में सहेजकर अपनों तक भेजने का अनुभव प्राप्त किया।
डिजिटल दौर में नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, पत्र-लेखन और डाक व्यवस्था से जोड़ने वाली यह पहल बच्चों के लिए बेहद खास और यादगार रही। 🇮🇳✉️
राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि प्यार, सुरक्षा, सम्मान और रिश्तों का पवित्र बंधन है। ❤️
#IndianPost #SinghbhumPostalDivision #RakshaBandhan #RakhiCompetition #LittleFlowerSchool #Telco #HilltopSchool #Jamshedpur #JamshedpurNews #IndianCulture #LetterWriting #PostOffice #Rakhi #NewsTel #JharkhandNews