मूंडवा: मूण्डवा कस्बे में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
Mundwa, Nagaur | Nov 26, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा में मंगलवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में मूण्डवा तहसीलदार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि अब विद्युत विभाग का सरकार निजीकरण करने जा रही है।