जमुनहा: मल्हीपुर क्षेत्र मे अज्ञात कारणों से लगी आग हजारों बीघा गेहूँ की फसल जलकर हुई राख।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गनेशपुर गुरुदत्त पुरवा के बीच बुधवार को मौजूद किसानो के खेतों में गेहूं की खड़ी फसल मे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जो देखते ही देखते हजारों बीघा खड़ी फसल को अपने चपेट मे ले ली, वही सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया तब तक आग के तांडव से हजारों बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो चुकी थी।