सदर: LDA बैठक में बवाल, मास्टर प्लान और सीलिंग कार्रवाई पर भड़के स्कूल-कोचिंग संचालक
Sadar, Lucknow | Jun 28, 2026 लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित लखनऊ विकास प्राधिकरण की बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। मास्टर प्लान और सीलिंग कार्रवाई को लेकर बुलाई गई बैठक में स्कूल और कोचिंग संचालक अधिकारियों से भिड़ गए। संचालकों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को सुने बिना एकतरफा फैसले लिए जा रहे हैं।