भदोही: विद्युत कार्यालय पर माकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन
भदोही के विद्युत कार्यालय पर माकपा की जिला इकाई ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बिजली बोर्ड की बहाली, कर्मचारियों की भर्ती, बिजली बिल में गड़बड़ी और अन्य बिंदुओं को लेकर एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा गया।