भदोही: भदोही - वाराणसी के बीच दो रोडवेज बसों का संचालन हुआ शुरू ,लोगों ने अन्य शहरों के लिए रोडवेज बसों के संचालन की मांग
भदोही जनपद रोडवेज बसों के संचालन को लेकर हमेशा से पीछे रहा है । लगातार लोग विभिन्न शहरों के लिए बसों के संचालन की मांग करते रहे हैं हालांकि इस बीच भदोही वाराणसी के लिए दो रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ है अगर रेगुलर यह संचालन रहा तो लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा