भदोही: भटेवरा गांव के पास पेड़ से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल
भटेवर गांव के पास एक बाइक पेड़ से टकरा गई जिसमे तीन बाइक सवार घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां दो बाइक सवारों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि एक बाइक सवार को इलाज के लिए रेफर किया गया है । बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे इसी दौरान वह पेड़ से टकरा गए।