भदोही: भदोही समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से विशेष अभियान के तहत 18 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
भदोही की एसपी डॉक्टर मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक दिवसीय विशेष अभियान चला । पुलिस की गठित टीमों ने भदोही सहित अन्य थाना क्षेत्र से कुल 18 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया वहीं पुलिस ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से शांति भंग के अंदेशा में 22 लोग पाबंद किए गए