भदोही: भदोही रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली कई ट्रेन आज से निरस्त, कई का मार्ग परिवर्तित
जंघई रेलवे स्टेशन के रिमाडलिंग के कारण भदोही स्टेशन से होकर जाने वाली कई ट्रेनें आज यानी तीन सितंबर से 22 सितंबर तक निरस्त कर दी गई है और कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। करीब बीस दिनों तक ट्रेन की सुविधा उपलब्ध न होने से रेल यात्रियों को मुश्किलों का सामना कारण पड़ेगा।