भदोही: भदोही : शादी का झांसा देकर स्टाफ नर्स के साथ रेप के आरोपी लैब टेक्नीशियन को सुरियावां पुलिस ने किया अरेस्ट
भदोही जिले में स्टाफ नर्स से शादी का झांसा देकर रेप और मारपीट करने के आरोपी लैब टेक्नीशियन को सुरियावां पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार किया है। नर्स का आरोप है की स्वास्थ्य विभाग में तैनात लैब टेक्नीशियन चिंतामणि लंबे समय से उसके साथ शादी का झांसा देकर रेप कर रह है और मारपीट करता है।