भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र के कुकरौठी में अधेड़ व्यक्ति का मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस
भदोही कोतवाली क्षेत्र के कुकरौठी में पानी से भरे गड्ढे में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल और फैनरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है