भदोही: गजिया ओवरब्रिज पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
भदोही कोतवाली क्षेत्र के गजिया ओवरब्रिज पर पिकअप के टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पिकअप चालक पुलिस हिरासत में हैं। एक बाइक पर सवार अमित मौर्य (27) निवासी मौर्या बस्ती और विवेक श्रीवास्तव (44) निवासी फेस 2 रजपुरा कालोनी एक बाइक से जा रहे थे इसी दौरान ओवरब्रिज पर एक पिकअप ने टक्कर मार दिया।