भदोही: दुर्गागंज के युवक की राजकोट में हुई मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के टेमा गांव निवासी 28 वर्षीय रविंद्र की गुजरात के राजकोट में फैक्ट्री में वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट होने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीते 18 अगस्त को कंपनी में रखे एक ज्वलनशील रासायनिक पदार्थ के संपर्क में आने से हुए ब्लास्ट में रविंद्र समेत तीन घायल थे। राजकोट में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।