मिहींपुरवा: सुजौली में नाबालिक बेटी ने पिता पर बाल विवाह कराने और पति पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर
सुजौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का. उसके पिता ने बाल विवाह करा दिया। ससुराल में पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान वह बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ उससे काफी अधिक उम्र के व्यक्ति से उसकी शादी कर दी थी।