कोल: महिला आरक्षण विधेयक पर मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को मिलेगी उड़ान
Koil, Aligarh | Apr 16, 2026 देशभर में लागू होने जा रहे महिला आरक्षण विधेयक पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने पीएम मोदी का आभार जताया है। विधेयक को लेकर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने ट्रिपल तलाक विक्टिम रिवॉल्यूशन सोसाइटी के बैनर तले एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया है। प्रेस वार्ता में संगठन की अध्यक्ष ने महिला आरक्षण विधेयक पर पीएम मोदी का आभार जताया है।