होशंगाबाद नगर: साकेत नगर स्थित कार्यालय में विधायक ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएँ सुनीं
साकेत नगर स्थित कार्यालय पर विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक ने नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।