कोरांव: अयोध्या में अज्ञात वाहन की टक्कर से ननिहाल आया युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में किया गया उपचार
कोरांव थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक मिर्जापुर से अपने ननिहाल आया हुआ था। उसे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोरांव में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान राजेंद्र पुत्र विश्राम के रूप में हुई है।