लौरिया: परोरहा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग कर रहे एक युवक ने अपने ही पेट और हाथ में मारी गोली
एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग कर रहे युवक ने अपने ही पेट और हाथ में गोली मार ली है। घटना लौरिया थाना क्षेत्र के परोरहा गांव की है। घायल युवक की पहचान परोरहा गांव निवासी राजेंद्र यादव के 22 वर्षीय पुत्र गोलू यादव के रूप में की गई है। वहीं घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।