नवगछिया में बेखौफ रंगदारी का खेल, कारगिल दियारा से वीडियो वायरल
*कारगिल दियारा में हथियार के बल पर रंगदारी वसूली का वीडियो वायरल, जांच के आदेश*
नवगछिया पुलिस जिला के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कारगिल दियारा से एक कथित रंगदारी वसूली का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग अनाज लेकर जा रहे किसानों से कथित तौर पर हथियार के बल पर रंगदारी वसूलते दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसानों से पैसे लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद एक किसान ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हालांकि, वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई ज�