मोठ: ग्राम मढ़ा में खेत में महिला के सामने फन फैलाकर बैठा 8 फीट का सांप, चीख सुन दौड़े ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Moth, Jhansi | May 10, 2026 गरौठा क्षेत्र के ग्राम मढ़ा में खेत में कंडे उठा रही महिला के सामने अचानक 8 फीट लंबा रेट स्नेक आ गया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। सर्प मित्रों और वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ दिया।