बाड़ी: लोगों ने डिस्कॉम के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, बोले- आयेदिन टूट रहे हैं लाइन के तार
Bari, Dholpur | Jun 20, 2026 धौलपुर जिले के बाड़ी शहर की होद एरिया स्थित बजरंग कॉलोनी के निवासियों ने जर्जर बिजली तारों और लगातार फाल्ट की समस्या को लेकर डिस्कॉम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकों का आरोप है कि पुरानी और खराब हो चुकी लाइनों से बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे आए दिन तार टूटने और आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। कॉलोनी के निवासी अजय मंगल, सुनील मंगल, लप्पू मेडिकल और रा