खिजरसराय: जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव नैली गांव में पीड़ित किसान से मिले
सरबहदा थाना क्षेत्र के नैली गांव में शनिवार को जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव पहुंचे और पीड़ित किसानों से मिलकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि शुक्रवार की दोपहर को अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते लगभग 200 बीघा में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ।