मनीगाछी: नेहरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राघोपुर गांव से ललन जी यादव और लाल बाबू यादव गिरफ्तार
नेहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (नॉन-बेलेबल वारंट) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ललन जी यादव, पिता चन्द्र किशोर यादव तथा लाल बाबू यादव, पिता अमरनाथ यादव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी राघोपुर गांव, थाना नेहरा, जिला दरभंगा के निवासी हैं।