“सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया।
इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 55 आवेदन प्रस्तुत किए। जिला पदाधिकारी ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है।
IPRD Bihar
#cmsamrat
#samratchoudhary
#begusarai