सैदपुर: DM ने स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगाई कार्यशाला, जिम्मेदारों को दिए निर्देश
सैदपुर ब्लॉक सभागार में दीनदयाल अंत्योदय योजना के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के बाबत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने उद्घाटन किया।