गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैरवघाटी से करीब तीन किलोमीटर आगे एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवक मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं तीसरा युवक, 26 वर्षीय सुरेश लामा, दुर्घटना के बाद से लापता है। पुलिस और राहत एजेंसियां लापता युवक की तलाश में सर्च अभियान चला रही हैं।
#Gangotri #Uttarkashi #RoadAccident #UttarakhandNews