संग्रामपुर: संग्रामपुर की बेलहरनी नदी किनारे कचरा डंप, नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
नगर पंचायत संग्रामपुर में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सफाईकर्मियों की कमी के कारण कई वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। नगर पंचायत गठन के करीब तीन वर्ष बाद भी ठोस कचरा प्रबंधन के लिए स्थायी स्थल नहीं मिलने से अधिकांश कचरा बेलहरनी नदी किनारे डंप किया जा रहा है। इससे दुर्गंध फैलने के साथ नदी का जल भी प्रदूषित हो रहा है।