गोपालगंज: ढ़ोढ़वलिया मोड़ के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हेतु पहुँचा सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के ढ़ोढ़वलिया मोड़ के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बाइक सवार युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।