गोपालगंज: ढोढवलिया गांव के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, एक सप्ताह पूर्व हुई थी युवक की शादी
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के ढोढवलिया गांव के समीप सोमवार को एनएच 27 पर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। वहीं स्वजन ने बताया की युवक की शादी एक सप्ताह पूर्व हुई थी।