रायसेन: तालाब खुदाई में मिले कंकाल जैसे अवशेष, इलाके में सनसनी
Raisen, Raisen | Jul 4, 2026 रायसेन के भोपाल रोड स्थित चोपड़ा मोहल्ला में शनिवार सुबह करीब 11 बजे तालाब की खुदाई के दौरान कंकाल जैसे अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही यह खबर फैली, मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अवशेष कितने पुराने हैं और किसके हैं।