सिवनी: सिवनी में शिक्षकों का महाप्रदर्शन, हज़ारों की रैली निकालकर सरकार को दी चेतावनी
Seoni, Seoni | Apr 8, 2026 सिवनी जिला मुख्यालय में प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता और TET परीक्षा के विरोध में हजारों शिक्षकों ने महा रैली निकालकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को शिक्षक संगठनों ने तीन चरणों में आंदोलन की घोषणा करते हुए 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर और 18 अप्रैल को भोपाल में राज्य स्तरीय आंदोलन करने की बात कही।