मंझनपुर: कौशाम्बी में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पीड़िता सकुशल बरामद
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर 2026 को पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था.